मोंगरा बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति का जायजा लिया
दुर्ग। विगत तीन दिवस के हो रही बारिश तथा मोंगरा बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ गया है। दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज शिवनाथ नदी पर महमरा एनीकट का और पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल का निरीक्षण कर वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम श्री मुकेश रावटे, तहसीलदार श्री पी.आर. सलाम एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एक बार फिर हुआ सम्मानित
राष्ट्रीय लोक अदालत में जीपीएम ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि
सेवा का संकल्प, जनभागीदारी की तैयारी—प्रदेशभर में अभियान की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार