हाईस्कूल से लेकर उर्दू अदीब और माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, अध्यक्ष अलताफ अहमद ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने परीक्षा परिणामों को जारी किया। उन्होंने परीक्षा में उर्तीण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 60.93 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा (कला संकाय) में 69.73 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 81.81 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 82.05 प्रतिशत, उर्दू अदीब में 91.67 एवं उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा परिणाम का अवलोकन परीक्षार्थीगण छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वेब साइटपर कर सकते हैं।

More Stories
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
स्वर्गीय लरंग साय जी का जीवन जनसेवा, जनजातीय समाज के उत्थान और सरगुजा अंचल के विकास के लिए समर्पित रहा – मुख्यमंत्री साय
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ