भिलाई इस्पात संयंत्र के विश्राम गृह में 39 माह के बकाया एरियर और मजदूर हितों पर विस्तार से चर्चा
किरंदुल एवं बचेली खदानों में यूनियन गठन और पदाधिकारियों की नियुक्ति
अहिवारा। आज नंदिनी नगर टाउनशिप स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के विश्राम गृह में भारतीय मजदूर खदान (बीएमएस) द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मजदूर खदान संघ के पदाधिकारी द्वारा 39 माह के बकाया एरियर की राशि एवं मजदूर हीतो पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही किरंदुल एवं बचेली खदान मे यूनियन बनाकर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। आयोजित कार्यक्रम में खदान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे, एमपी सिंह, खदान मजदूर संध के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा, उप महासचिव प्रदेश पर्यावरण संयोजक लखन लाल चौधरी, दुर्ग जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, दल्ली राजहरा जिला मंत्री मुस्ताक अहमद सहित दल्ली राजहरा, किरंदुल, बैलाडीला, बचेली खदान मजदूर संघ के सदस्य 70 से 80 की संख्या मे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
खदान मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव सोहन चंद्राकर सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजमहंत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी खदान मजदूर संघ के पदाधिकारी के अलावा भाजपा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अहिवारा नटवर ताम्रकार,विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू,मंडल अध्यक्ष अहिवारा लीमन साहू, विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, नगर पालिका परिषद सभापति अनुज साहू, विद्यानंद कुशवाहा, वकील ताडी सहित भाजपा के 12 से 15 कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपादित हुआ।

More Stories
जनहित के बड़े फैसले – विष्णु देव साय बोले, नए विधेयक प्रदेशवासियों के लिए बनेंगे वरदान
भक्ति में लीन मुख्यमंत्री – कुदरगढ़ी माता के चरणों में प्रदेश की समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ धाम के भव्य विकास की घोषणा की