‘छत्तीसगढ़ के विभूति’ पुस्तक का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया विमोचन
रायपुर। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज आनंद समाज लाईब्रेरी कंकालीपारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ”छत्तीसगढ़ के विभूति” पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद है।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि इस पुस्तक से लोगों को छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसे अनेक महान विभूति हैं, जिनका उल्लेख और संस्मरण छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं है। ऐसे महान विभूतियों के बारे में जानकारी संकलित करना बहुत ही प्रशंसनीय है।

More Stories
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवरब्रिज एवं रेलवे अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा की
सतत विकास से समृद्ध बस्तर तक—एसडीजी 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ बनेंगे विकसित छत्तीसगढ़ की नई ताकत
राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव