मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स की मांगों पर विचार कर उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में “भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश” के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार कर उचित कार्यवाही करने आश्वस्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में श्री वीरेंद्र नामदेव, श्री जे.पी. मिश्रा, श्री अनिल गोल्हानी, श्री बी.एस. दसमेर, श्री आर.एन. ताटी, श्री आर. जी. बोहरे, श्री किशोर कुमार जाधव, श्री एस.पी. ठाकुर, श्री दिनेश कुमार सतमन, सुश्री मिता मुखर्जी, सुश्री जयमनी ठाकुर, सुश्री सरोज साहू, श्री पी. एस. ठाकुर, श्री धरमसिंग ठाकुर एवं श्री आर.के. दीक्षित शामिल थे।

More Stories
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
स्वर्गीय लरंग साय जी का जीवन जनसेवा, जनजातीय समाज के उत्थान और सरगुजा अंचल के विकास के लिए समर्पित रहा – मुख्यमंत्री साय
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ