भट्ठी थाने में रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी
बीएसपी का ठेका मजदूर सेफ्टी ट्रेनिंग के लिए आइआर विभाग में गया था। बाइक को किसी चोर ने पार कर दिया है, एफआइआर दर्ज
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के मजदूर की बाइक चोरी हो गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र आईआर गेट के बाहर मुर्गा चौक के पास बाइक खड़ी करना महंगा पड़ गया है। बाइक न मिलने पर गरीबी में आटा गिला हो गया है। मजदूर ने आसपास बाइक को खोजता रहा, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिलने पर भट्ठी थाने में एफआइआर दर्ज कराया है।
बीएसपी में ठेका मजदूरी करने वाले भोजराम देवांगन 25 मई को जनरल शिफ्ट डयूटी में सुबह 09.00 से शाम 05.00 बजे तक था। आईआर विभाग सुरक्षा प्रशिक्षण लेने के लिए सुबह 10.00 बजे पहुंचा। अपनी नीले कलर की मोटर साइकिल टीवीएस विक्टर क्रमांक CG 07 F 0369 को भिलाई इस्पात संयंत्र के आईआर गेट के बाहर मुर्गा चौक के पास खड़ी कर सुरक्षा प्रशिक्षण लेने अंदर चला गया था।
सुरक्षा प्रशिक्षण करने के बाद वापस शाम 04.30 बजे लौटा तो उसको अपनी बाइक नहीं मिली। जिस स्थान पर मोटर साइकिल को खड़ी किया था, वहां देखा तो टीवीएस विक्टर गायब थी। मोटर साइकिल का आस-पास पता किया, पता नही चला। किसी चोर ने बाइक को पार कर दिया है। घटना के सम्बन्ध में अपने दोस्त भुवनेश्वर एवं पूनम साहू को बताया। सब मिलकर बाइक खोजते रहे। बाइक नहीं मिलने पर शुक्रवार को एफआइआर दर्ज कराया।

More Stories
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री साय