प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण संविदा चिकित्सा अधिकारी सेवा से बर्खास्त, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित, संविदा चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त; स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी
रायपुर। रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील साहू को सेवा से निलंबित कर दिया गया है तथा संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम सरकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अबूझमाड़ के ताहकाडोंड में पहली बार मोबाइल नेटवर्क शुरू हुआ
राष्ट्रभक्ति की गूंज को मिला नया सम्मान—‘वंदे मातरम्’ अब वैधानिक संरक्षण के दायरे में
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नए चेहरों की दस्तक, 8 मई को रिलीज़ होगी ‘Mola Love Hoge’