मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को सराहा, देशवासियों को गर्व का अनुभव
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने T20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और पूरे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन सभी भारतीयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से एक नया इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय टीम ने अद्भुत बैटिंग करते हुए एक मजबूत स्कोर खड़ा किया और इसके बाद अंत तक शानदार गेंदबाजी करते हुए हमारे गेंदबाजों ने मैच का रुख पलट दिया और विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि पूरे देश को हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों पर गर्व है। इस जीत से देशवासियों का मनोबल और अधिक ऊँचा हुआ है और यह सफलता भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी।

More Stories
यूपीएससी प्रीलिम्स में ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि
हिंसा और अशांति के दौर में महावीर के संदेश ही मानवता का सहारा: ओम बिरला
जशपुर में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की निगरानी से कालाबाजारी पर रोक