30 जून 2024 को कलेक्ट्रेट दुर्ग में आयोजित होगी महत्वपूर्ण बैठक, अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर
दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2024 को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभागार में व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में लेखा समायोजन के संबंध में जिला व्यय अनुक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई है। जो भी अभ्यर्थी निर्वाचन व्यय लेखा में न्यूनोक्ति राशि के संबंध में असहमत हो तो वे उक्त तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर उक्त संबंध में अपना पक्ष रख सकते है। कृपया सभी अभ्यर्थी अवगत हो कि व्यय लेखा से संबंधित समाधान हेतु यह अंतिम अवसर है।

More Stories
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री साय