रायपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जांजगीर से रिपोर्टर जितेंद्र के खिलाफ एक गंभीर शिकायत उठी है। पुलिस विभाग और अनुसूचित जनजाति आयोग को इस मामले की जांच की मांग की गई है। इस शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि जितेंद्र, जो गैर आदिवासी होने के बावजूद, नकली जाति प्रमाण पत्र बनवाकर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस विभाग व अनसूचित जनजाति आयोग से शिकायत, गैर आदिवासी होते हुए भी आदिवासी समाज का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर शासकीय योजना का लाभ लेने का गंभीर आरोप, शिकायत पर अनुसूचित जनजाति आयोग ने किया मामला दर्ज, 10 जून को रायपुर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए किया तलब, तीन जिलों कि पुलिस शिकायत पर कर रही है जांच। दरअसल पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के लिए नियुक्त पत्रकार जितेंद्र से जुड़ा हुआ, जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नंबर 23 में रहने वाले जितेंद्र कुमार जी मीडिया छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के लिए समाचार संकलन का कार्य करते हैं।
उन पर उनके ही मामी दमयंती कहरा ने, गैर आदिवासी होते हुए भी कोरबा जिले से आदिवासी समाज का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जांजगीर जिले में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का गंभीर आरोप लगाया है, और इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग सहित अनुसूचित जनजाति आयोग से की है ,दमयंती कहरा के शिकायत पर फिलहाल पुलिस विभाग जांच कर रही है, तो वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है, और 10 जून को मामले की सुनवाई के लिए रायपुर कार्यालय तलब किया गया है, शिकायतकर्ता ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ अन्य प्रमाण पत्रों की भी जांच की मांग भी पुलिस विभाग से की है, शिकायतकर्ता दमयंती कहरा ने मामले की शिकायत 29 अपैल को जांजगीर पुलिस अधीक्षक में किया था, फिलहाल पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री साय