March 23, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

आग से जलने और नदी में डूबने से हुई मौतों पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के तहत मदद

       दुर्ग। कलेक्टर ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.एस.सी.एल. कालोनी स्टेशन मरोदा वार्ड तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्री डिबरू आलडा की विगत 14 जनवरी 2023 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड 64 नेवई बस्ती तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री रवि निषाद की विगत 25 सितम्बर 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

       कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. डिबरू आलडा के भाई श्री विश्वनाथ आलडा को एवं स्व. श्री रवि निषाद के पिता श्री छबिलाल निषाद कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।