दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत सैन्य एवं केन्द्रिय सशस्त्र सेवाओं में तैनात सेवा मतदाताओं से ई.टी.पी.बी.एस. के माध्यम से डाक मतपत्र मुख्य जिला दुर्ग को 13 मई 2024 को 514 डाक मतपत्र प्राप्त हुये थे। नोडल अधिकारी डाक मतपत्र शाखा से मिली जानकारी अनुसार 14 मई 2024 को 36 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब तक कुल 550 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब केवल सेवा मतदाताओं से प्राप्त ई.टी.पी.बी.एस. के माध्यम से डाक मतपत्र मतगणना तिथि 04 जून 2024 को सुबह 7.59 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे।
लोकसभा निर्वाचन 2024: मतदान दल के कुल 6036 अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया कुल 58 लाख 85 हजार 100 रूपए का भुगतान
दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 संपन्न होने के उपरांत कुल 1509 मतदान केन्द्रों में मतदान दल के कुल 6036 अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान सेवा देने हेतु मानदेय का भुगतान किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से मिली जानकारी के अनुसार पीठासीन अधिकारी को 1200 रूपए की दर से एवं मतदान अधिकारी 01, 02 एवं 03 को 900 रुपए की दर से कुल राशि 58 लाख 85 हजार 100 रूपए का भुगतान उनके बैंक खाते में 13 मई 2024 को किया गया है। यदि किसी अधिकारी कर्मचारी के बैंक खाते में मानदेय की राशि जमा नही होती तो वह अपना आवेदन कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते है एवं सहायता के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग के कॉल सेन्टर हेल्पलाईन नं. 1950 तथा कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नं. 0788-2210180 संपर्क कर सकते है।

More Stories
सतत विकास से समृद्ध बस्तर तक—एसडीजी 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ बनेंगे विकसित छत्तीसगढ़ की नई ताकत
राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव
रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी सुविधाओं पर बड़ा फोकस