
चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही
चार चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है
महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है बदलाव के लिये मतदान होगा
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है। दो तिहाई सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। चार चरणों के मतदान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रुख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया। लेकिन चौथे चरण क़े मतदान क़े बाद साफ हो गया भाजपा के बहकावे में जनता नहीं आयी। इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।
देश में शेष बचे तीन चरणों में भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है, लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है। इसीलिए चौथे चरण में भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ। कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है। महिलाओं ने देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।
More Stories
परंपरागत श्रद्धा-भक्ति और उल्लास के वातावरण में निकाली गई भव्य रथयात्रा
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर