जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की
दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने आज सवेरे 7 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने मतदान करने के पश्चात सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी ली। साथ ही आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने भी सपत्नीक वोटिंग करने के बाद पत्नी के साथ सेल्फी जोन में सेल्फी ली।
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया वोटिंग
दुर्ग। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने आज सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन सपत्नीक, एडीएम श्री अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, श्री लवकेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा ने भी अपनी पत्नी के साथ मतदान किया और हरे-भरे पत्तों से सजे सेल्फी बूथ में उत्साह के साथ सेल्फी ली।
वरिष्ठ मतदाताओं ने किया वोट, मतदाता रथ का मिला लाभ
दुर्ग। दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदाता रथ की सुविधा मुहैया कराई गई है। वरिष्ठ मतदाताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान केन्द्रों में शीतल पेयजल, मेडिकल सुविधा व अन्य पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई है। उन्हें बहुत खुशी है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर पा रहे है। निःशुल्क परिवहन के जरिए उन्हें आवास स्थल से मतदान केंद्र तथा मतदान के बाद घर तक छोड़ा जा रहा है।

More Stories
रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी सुविधाओं पर बड़ा फोकस
संस्कृति के सफर को नई दिशा—अशोक तिवारी और सुरेश वाहने संभालेंगे जन संस्कृति मंच की कमान
सिर्फ आधे घंटे में 45 हजार की बिक्री, ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की नई पहचान