दुर्ग। जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यरत कर्मचारी सहा. ग्रेड-3 को श्री रवि शंकर नामदेव सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। रवि शंकर नामदेव जिला पंचायत में सहा. ग्रेड-3 के पद 33 वर्षों से कार्य कर रहे थे। वह जिला पंचायत आवक-जावक कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उल्लेखिन कार्य की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य का कामना की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने सेवानिवृत्ति विदाई भाषण में कहा सेवानिवृत्ति को जीवन का एक नया पड़ाव माना जाता है। सेवानिवृत्ति कई लोगों के लिए एक सुखद राहत है। इस अवसर में परियोजना अधिकारी श्री महेशचंद, कव्या जैन उपसंचालक, सहा. परियोजना अधिकारी श्रीमति संध्या कुर्रे ध्रुव, सहा. परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री अरदीप ढीढी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

More Stories
नवंबर की दिल्ली रैली में असम की भागीदारी पर जोर
चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
रोगियों की सेवा पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से करें : मुख्यमंत्री साय