बेमेतरा। बेमेतरा जिले के कठिया ग्राम में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे चार बच्चों एवं पांच महिलाओं की मौत घटना स्थल पर हो गई एवं ग्यारह लोग गम्भीर रूप से घायल है जिनमे कुछ को बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती किया है कुछ को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे पूरा छत्तीसगढ़ में मातम छा गया है। खबर मिलते ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहु एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी एवं भिलाई नगर निगम की प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी जिला बेमेतरा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल बेमेतरा जिला अस्पताल पहुँचकर घायलो का कुशलक्षेम पूछा और घटना देर रात ढाई बजे की बताई जा रही है एवं गाड़ी में करीब 50 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा यह बहुत दुखदाई घटना है भगवान मृतकों के परिजनों को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।

More Stories
पद्मश्री डॉ. उषा बारले को मिलेगा ‘पं. सुंदरलाल शर्मा संस्कृति रत्न सम्मान’, 3 नवंबर को विश्वविद्यालय में होगा सम्मान समारोह
अमित शाह ने रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह को किया संबोधित
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी आवासों के किराए में 75 प्रतिशत तक की कमी