एपी त्रिपाठी और त्रिलोक ढिल्लन को कोर्ट में पेश किया गया, पप्पू ढिल्लन भी गिरफ्तार, भूपेश बघेल के करीबी का आरोप
रायपुर। रायपुर कोर्ट में गुरुवार को, लगभग 2000 करोड़ रुपये के एक शराब घोटाले मामले में एपी त्रिपाठी और त्रिलोक ढिल्लन पेश किए गए। कोर्ट ने त्रिलोक ढिल्लन को 2 मई तक की रिमांड देने का निर्णय लिया, जबकि एपी त्रिपाठी को 9 मई तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। त्रिपाठी पहले आबाकारी विभाग में विशेष सचिव रह चुके हैं। दुर्ग मिलाई के शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को कोच्चि से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें कल कोर्ट में पेश किया गया। पिछले दिनों, एसीबी ने पप्पू ढिल्लन के नेहरु नगर स्थित घर पर छापा मारा था, परंतु उस समय पप्पू ढिल्लन घर पर नहीं मिले थे। पप्पू ढिल्लन को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माना जाता है।

More Stories
रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी सुविधाओं पर बड़ा फोकस
संस्कृति के सफर को नई दिशा—अशोक तिवारी और सुरेश वाहने संभालेंगे जन संस्कृति मंच की कमान
सिर्फ आधे घंटे में 45 हजार की बिक्री, ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की नई पहचान