लोकसभा निर्वाचन 2024
मतदान दिवस पर कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों को मतदान केंद्रों में भाग लेने के लिए अवकाश की सुविधा
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले के सभी औद्योगिक इकाईयों को मतदान दिवस शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं। ताकि संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी एवं श्रमिक संबंधित मतदान केन्द्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

More Stories
घर छोड़ने का झांसा बना ठगी का जाल, मोबाइल से पार किए 45 हजार रुपये
130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं
राज्योत्सव बना सीखने का मंच, विद्यार्थियों ने करीब से जानी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा