क्या भाजपा की राजनीतिक परंपरा में नक्सलवाद और आतंकवाद के मुद्दे का सही स्थान नहीं है?
कांग्रेस को खत्म करने का सपना देखना भाजपा नेता छोड़ दे
रायपुर। भाजपा नेताओं के नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान देकर नक्सलियों के प्रति भाजपा की नरम एवं सहयोगी रुख को जनता के सामने रखा है। भाजपा संविधान बदलने की बात करती हैं और नक्सली संगठन संविधान के खिलाफ काम करते हैं। दोनों को लोकतंत्र में रुचि नहीं है बल्कि लोकतंत्र खत्म कर शासन करना चाहते हैं। कांग्रेस संगठन इन दोनों के गलत मंसूबे के सामने मजबूत दीवार बनकर खड़ा हुआ है। इसीलिये बीते 10 साल से भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करती आ रही है। भाजपा कभी बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार, अराजकता, आतंकवाद और नक्सलवाद मुक्त भारत बनाने के बात नहीं कही है।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई सदन से लेकर सड़क में लड़ी है मोदी सरकार की कुनितियां, गरीब, किसान, मजदूर, विरोधी, नीतियां, देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और देश में बढ़ते कर्ज पर कांग्रेस ने हमेशा सवाल खड़े किया है। भाजपा सरकार की हम दो हमारे दो की नीतियों का भी विरोध कांग्रेस ने किया है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण एवं सेना भर्ती में अग्नि वीर योजना का विरोध, और कई ऐसी नीतियां जिसे देश के हर वर्ग को खतरा रहा है उसका विरोध कांग्रेस ने किया है। भाजपा नेता अपने घिनौने सोच में कामयाब नहीं हो पाए। इसलिए बार-बार ये कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं और भाजपा का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। यह देश लोकतंत्र से चलेगा तानाशाही कि यहां पर कोई स्थान नहीं है और कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेगी।

More Stories
स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय आने से मना किया : कांग्रेस का दावा
दुर्ग में पुलिस ने गुप्त चेंबर वाले पिकअप से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए
छत्तीसगढ़ पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! हाई अलर्ट से बढ़ी सतर्कता