March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

निगम ने हाईटेक अस्पताल और होटल इंपिरियल से जुर्माना वसूला

निगम ने हाईटेक अस्पताल और होटल इंपिरियल से जुर्माना वसूला

       भिलाईनगर। नगर पालिका निगम भिलाई के द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।नाली-नाला में कचरा डाल कर जाम करने व नाली के उपर अवैध निर्माण करने वालो के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई भी निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है।जोन एक नेहरू नगर के स्वास्थ्य अमला ने वार्ड 3 मॉडल टाउन में जांच के दौरान पाया कि हाईटेक अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल से निकलने वाले अन्य कचरा के साथ मिलाकर मेडिकल वेस्ट को भी खुले में बेतरतीब फेंका गया है जबकि नियमानुसार मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंका जाना प्रतिबंधित है।अस्पताल प्रबंधन के उक्त कृत्य के लिए 20 हजार रूपये जुर्माना वसूलकर उन्हें भविष्य में मेडिकल वेस्ट को निर्धारित मापदंडों के अनुसार विनिष्ट करने की समझाइए दी गयी है।

       इसी प्रकार स्मृति नगर वार्ड 2 में संचालित होटल इंपिरियल द्वारा स्मृति नगर के पीछे से बहने वाले मुख्य नाले में होटल के किचन से निकले कचरे को बहाया जा रहा जा रहा है जिसकी शिकायत नागरिकों द्वारा भी की गयी थी।जांच में शिकायत सही पाए जाने पर स्वास्थ्य अमले ने होटल प्रबंधक से 3 हजार रूपये वसूलकर कचरे को नाले में नहीं बहाने की समझाइए दी है। कार्रवाई में जोन स्वास्थ अधिकारी अंकित सक्सेना, शशिकांत साहू,अमर सहित स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।