जिला प्रशासन में नई उम्मीद: डॉ. एम. भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में हुआ स्वागत
दुर्ग जिला प्रशासन दुर्ग को एक और प्रशिक्षु आईएएस मिला है। डॉ. एम. भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को आज अपनी ज्वाइनिंग दी। गौरतलब है कि इन्होंने अपनी तेलंगाना के खम्मम जिले से बीडीएस की डिग्री ममता डेंटल कॉलेज से प्राप्त की है। मूलतः तेलंगाना राज्य के रहने वाले डॉ. एम. भार्गव वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने डॉ. एम. भार्गव का स्वागत कर प्रशासनिक परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने श्री एम. भार्गव को नये कर्तव्य पथ पर पदार्पण करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

More Stories
स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय आने से मना किया : कांग्रेस का दावा
दुर्ग में पुलिस ने गुप्त चेंबर वाले पिकअप से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए
छत्तीसगढ़ पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! हाई अलर्ट से बढ़ी सतर्कता