March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

लोकसभा निर्वाचन 2024: डाकमत पत्र द्वारा मतदान के संबंध में पटवारियों का प्रशिक्षण संपन्न

लोकसभा निर्वाचन 2024: डाकमत पत्र द्वारा मतदान के संबंध में पटवारियों का प्रशिक्षण संपन्न

       दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत पीठासीन, मतदान दल क्रमांक 1, 2, 3 हेतु 12 व 13 अप्रैल 2024 को बी.आई.टी. दुर्ग में आयोजित प्रशिक्षण में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने हेतु प्रारूप-12 के वितरण एवं संग्रहण के लिए आज पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया। श्री डी.एस. राजपूत, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र, सहायक प्राध्यापक डॉ. कुशमांजली देशमुख एवं डॉ. सुनिता बी. मैथ्यू के द्वारा टैगोर हॉल, साईंस कॉलेज दुर्ग में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में श्री पवन ठाकुर अतिरिक्त तहसीलदार, श्री सी.बी.साहू सहायक नोडल, श्री ऐश्वर्य कुमार देवांगन सहायक ग्रेड-2, श्री हेमशंकर यादव सहायक ग्रेड-3, श्री प्रकाश यादव सहायक ग्रेड-3 उपस्थित रहें।

 

 

लोकसभा निर्वाचन-2024: मतदान दलों का प्रशिक्षण 12 एवं 13 अप्रैल को बीआईटी दुर्ग में

डाक मतपत्र हेतु ड्यूटी आदेश और ईपिक कार्ड की छायाप्रति लाना होगा

       दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत पीठासीन और मतदान दल क्रमांक 1,2,3 का प्रशिक्षण 12 एवं 13 अप्रैल 2024 को बीआईटी दुर्ग में आयोजित की गई है। दो पालियों में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ एवं मतदान दल प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन से मिली जानकारी अनुसार उक्त प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को डाक मतपत्र आवेदन हेतु निर्वाचन ड्यूटी आदेश और ईपिक कार्ड (मतदाता परिचय पत्र) की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिवस साथ में लाना होगा।