
केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीबों को मिलेगा उनका आवास
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार से पूछा 18 लाख गरीब परिवारों का प्रधानमंत्री आवास कहां है? मोदी सरकार ने 18 लाख आवास को अभी तक स्वीकृत क्यों नहीं किया? भाजपा ने प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने के नाम से धोखा दिया है। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने गरीबों को भड़काने के लिए उनको 18 लाख आवास देने का सपना दिखाया था, जो अब सरासर झूठा निकला है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने 5 महीना होने जा रहा है लेकिन 18 लाख दूर की बात है मोदी सरकार ने 18 लोगों के लिए भी आवास स्वीकृत नहीं किया है। और उल्टा साय सरकार ने कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत आवास जिसकी पहले किस्त का भुगतान हो चुका था उनकी दूसरी किस्त की राशि को भी दूसरे मदों पर खर्च कर दिया। गरीबों के निर्माणाधीन मकान को रोकने का काम किया है।
मोदी की गारंटी मतलब धोखा ठगी और जुमला होता है। बीते 10 वर्ष में देश की जनता और 4 महीने से प्रदेश की जनता उस ठगी के शिकार हुई है। जनता अब भाजपा नेताओं के चाल चरित्र चेहरा को समझ चुकी है उनके कथनी और करनी को जान चुकी है। अब कांग्रेस की गारंटी पर जनता भरोसा कर रही है।
More Stories
परंपरागत श्रद्धा-भक्ति और उल्लास के वातावरण में निकाली गई भव्य रथयात्रा
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर