08 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है सुबह 7 बजे से 11 बजे तक का कार्यकाल
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 08 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 06 घंटे से घटाकर 04 घण्टे किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा से मिली जानकारी अनुसार जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 08 अप्रैल 2024 से प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल अवधि समाप्ति उपरांत 16 जून 2024 से पुनः आंगनबाड़ी केंन्द्रों का संचालन प्रातः 9.30 से 3.30 तक 06 घण्टे की अवधि के लिए किया जाएगा।

More Stories
जहाँ कभी डर का साया था, वहाँ अब खेती से चमकी सफलता! गोपाल एर्रागोला बने प्रेरणा
भारत सरकार के भूमि संसाधन सचिव ने मुख्य सचिव से सौजन्य भेंट की
रहस्यमयी मौत से इलाके में चर्चा, पहचान के इंतजार में शव मरचुरी में सुरक्षित