बिलासपुर। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया राजीव भवन पहुंचकर कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक में शामिल हुए विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष छ.ग. राज्य के पर्यवेक्षक अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कु. सैलजा से मिलकर उनका स्वागत किया और आभार प्रकट किया। बैठक में राष्ट्रीय नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज उपस्थित रहें।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर नेता प्रतिपक्ष का चयन का अधिकार हाईकमान को दिया गया।
राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भी मुलाकात की और बिलासपुर के संगठन को लेकर आवश्यक चर्चा की। अटल श्रीवास्तव कल रतनपुर ब्लाक के दौरे पर रहेंगे, जहां वे निर्वाचन के बाद प्रथम बार स्वागत एवं आभार रैली में शामिल होंगे।

More Stories
राज्योत्सव के शिल्पग्राम में प्रदर्शित हुईं झारा आर्ट की आकर्षक कलाकृतियां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब: नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन
नगरीय प्रशासन विभाग के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला