दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग, द्वारा 15 मार्च 2024 को प्रातः गश्त के दौरान वृत्त – भिलाई 04 क्षेत्र अन्तर्गत कुन्द्रा पारा भिलाई 03 में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग देशी मदिरा मसाला पाव, कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 4400 रूपये है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपिया तारणी हुसैन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू के द्वारा विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकरण मे आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती गीतांजलि तारम, श्रीमती अनामिका टोप्पो, प्रियांक ठाकुर, आबकारी आरक्षक त्रिलोक नाथ इन्दोरिया एवं वाहन चालक दुर्गा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
वाल्मीकि के विचार, सदाचार का आधार; सत्य और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा : सीएम साय
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण