दुर्ग। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र अंजोरा (ख) में दुर्ग जिला के विकासखंड दुर्ग, धमधा व पाटन के समस्त सचिवों को पंचायत विकास सूचकांक ई ग्राम स्वराज पोर्टल एवं जीपीडीपी विषय पर एक दिवस की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे श्रीमती काव्या जैन उपसंचालक पंचायत के द्वारा गुणवत्तापूर्ण जीपीडीपी बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं पंचायत विकास सूचकांक कार्य को विशेष रूप से ध्यान रखते हुए 25 मार्च 2024 तक सम्पन्न करने कहा गया एवं पंचायत सम्बंधित ऑडिट की समस्या पर चर्चा किया गया।
जिला संकाय सदस्य श्री हरि राम परमार के द्वारा पंचायत विकास सूचकांक पर विस्तृत जानकारी ऑनलाइन साइट से दी गई। पंचायत विकास सूचकांक में तेरह लाइन विभाग के 577 प्रश्न शामिल है। डाटा पंचायत सचिवो को पोर्टल में ऑनलाइन भरने हेतु जानकरी पोर्टल के माध्यम से दिया गया। ई ग्राम स्वराज में जीपीडीपी कार्ययोजना बनाते समय भारत सरकार की योजना (मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलम) एवं राज्य सरकार के योजनाओं को शामिल करते हुए लिए गए संकल्प के आधार पर 25 प्रतिशत कार्य अनाबद्ध स्कीम से लेना अनिवार्य है बताया गया। जिले के समस्त सचिवों द्वारा कार्यशाला में हिस्सा लिया गया। कार्यशाला में श्री तामेश्वर साहू प्रभारी डीपीम एवं सुश्री प्रभा ध्रुव जिला संकाय सदस्य भी शामिल थे।

More Stories
चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस
जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला
स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय आने से मना किया : कांग्रेस का दावा