November 20, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

नंदिनी में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय परिवहन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन

नंदिनी में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय परिवहन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन

नंदिनी में आज से तीन दिवसीय परिवहन एवं लाइसेंस शिविर, 22 नवंबर तक मिलेगी आरटीओ संबंधी सुविधाएं

      नंदनी / दुर्ग। आम नागरिकों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग और जिला परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा संयुक्त रूप से धमधा में तीन दिवसीय विशेष परिवहन एवं लाइसेंस शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर 20 से 22 नवंबर 2026 तक थाना नंदिनी परिसर में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से संचालित होगा।

       शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वाहन चालकों को उनके नजदीकी स्थान पर ही परिवहन विभाग से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला परिवहन कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ

       शिविर में नए ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग एवं परमानेंट) बनवाने, पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण, व्यावसायिक वाहनों के परमिट जारी करने एवं नवीनीकरण सहित आरटीओ से जुड़े अन्य दस्तावेजों का निराकरण किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील

       यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने धमधा एवं आसपास के ग्रामवासियों से अपील की है कि वे शिविर में आते समय आधार कार्ड, फोटो, पुराने दस्तावेज और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं, ताकि संबंधित सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

       विभाग ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।