दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सीएमएचओ डॉक्टर जेपी मेश्राम एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर ए. के. साहू के निर्देशानुशार 10 मार्च को जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग के रक्त केन्द्र में इंडियनडेंटल एसोसिएशन दुर्ग भिलाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। दुर्ग जिला रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी अधिकारी नेहा नलवाया बाफना के मार्गदर्शन में डॉ. एंजेलना सोना काउंसलर एंथोनी, स्टॉफ नर्स तरूणा रावत, वरिष्ठ लैब तकनीशियन रोशन सिंह, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन कुसुम, तरन्नुम, तीरथ यादव, चतुर्थ श्रेणी.-हिमांशु चंद्राकर, संस्था से डॉ. दीप्ति राठौर, डॉ. डी. भूमिका, डॉ. फातिमा खान, जीवन दीप समिति से श्री प्रशांत डोनगांवकर, श्री दिलीप ठाकुर एवं श्री सतीश चंद्र सुराणा के विशेष सहयोग से कैंप का सफल सम्पादन किया गया।

More Stories
चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस
जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला
स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय आने से मना किया : कांग्रेस का दावा