रायपुर। कुशालपुर, भाठागांव निवासी परमेश्वर देवांगन (उम्र लगभग 35 वर्ष) दिनांक 9 अक्टूबर 2026 से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाना, रायपुर में दर्ज कराई गई है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं और आम नागरिकों से उन्हें खोजने में सहयोग की अपील की है।
यदि किसी व्यक्ति को परमेश्वर देवांगन के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
गुमशुदा व्यक्ति का विवरण
- नाम: परमेश्वर देवांगन
- उम्र: लगभग 35 वर्ष
- निवास: कुशालपुर, भाठागांव, रायपुर
- लापता होने की तारीख: 9 अक्टूबर 2026
- गुमशुदगी रिपोर्ट: पुरानी बस्ती थाना, रायपुर
संपर्क व्यक्ति: यादव जी
मोबाइल नंबर: 81098 97901
कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि परमेश्वर देवांगन को खोजने में मदद मिल सके और वे सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच सकें।

More Stories
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से चीतुराम शोरी के जीवन में आया बदलाव
नारायणपुर के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की नई रोशनी
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीएम कार्यालय भवन का किया लोकार्पण