रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद की सहमति से मो. जुनैद रजा को रायपुर शहर कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि जुनैद रजा कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने तथा झुग्गी-झोपड़ी एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्हें संगठन के सभी वर्गों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रकोष्ठ की गतिविधियों में लोगों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनसे संगठन में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रकोष्ठ की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश मुख्यालय को नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।
नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद ने जुनैद रजा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
भाजपा के संगठनात्मक बदलाव पर कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार
7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला