September 9, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

पत्रकारों के मुद्दों पर विधानसभा अध्यक्ष से सीधी बातचीत, हितों को लेकर उठी अहम आवाज

पत्रकारों के मुद्दों पर विधानसभा अध्यक्ष से सीधी बातचीत, हितों को लेकर उठी अहम आवाज

       रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़ टाइम्स से कुंवर सिंह चौहान और भारत नेशन के ब्यूरो प्रमुख ईश्वर बारले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से विशेष मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों के हितों और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

       मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने प्रदेश में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, उनकी सुविधाओं, सुरक्षा और हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पत्रकारों के कल्याण तथा उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

       इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह के साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल होगी और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

       मुलाकात को पत्रकारों के हितों और प्रदेश में स्वस्थ एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।