अहिवारा। ग्राम ढौर में गुरु बालक दास जी की जयंती और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान गुरु बालक दास जी के जय स्तंभ पर ध्वजा-पताका चढ़ाई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नारियल सहित अन्य धार्मिक सामग्री अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
समारोह में सतनामी समाज से बाबूलाल खरे, भाव सिंह कुर्रे और शांतिलाल गायकवाड़ सहित ग्राम के सरपंच देवानंद कुर्रे उपस्थित रहे। वहीं यादव समाज से राधेश्याम यादव और सुजनवा यादव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग और समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
गुरु बालक दास जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु बालक दास जी को नमन करते हुए उनके विचारों और सामाजिक संदेशों को याद किया। वहीं जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
दो धार्मिक आयोजनों के एक साथ होने से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और धार्मिक परंपराओं में हिस्सा लिया। ग्रामीणों के सामूहिक सहभागिता से आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया।

More Stories
मेडेसरा पीएचसी में नेत्रदान पखवाड़ा, 10 मरीजों को मिले निःशुल्क चश्मे
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग
नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर