नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य (2006 बैच) की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। शासन ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर कार्यकारी संचालक नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत विवेक आचार्य की पर्यटन मंडल, रायपुर में प्रबंध संचालक के पद से सेवाएं वन विभाग को वापस की गई थीं। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से यह आदेश 29 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

More Stories
कमीशन का लालच पड़ा भारी, बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के लाखों के लेन-देन का खुलासा
छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा गरमाया, 9,392 पद रिक्त होने का दावा
रायगढ़ विधानसभा के गांवों को वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने दी एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात