रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित थे।

More Stories
इंडस्ट्री डायलॉग में छत्तीसगढ़ के लिए 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
रकबा सुधार के लिए बालोद जिला प्रशासन ने की त्वरित पहल, किसानों को मिलेगी राहत
स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में अव्वल