August 9, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

नन्हे कदमों से नई उड़ान तक—शिशु वाटिका और बालिका शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

नन्हे कदमों से नई उड़ान तक—शिशु वाटिका और बालिका शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

       भिलाई। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान व सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर, भिलाई में विभाग स्तरीय शिशु वाटिका एवं बालिका शिक्षा कार्यशाला का दो दिवसीय आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2026 से दिनांक 09 अगस्त 2026 तक सम्पन्न होने जा रहा है। जिसके उद्घाटन अवसर पर अतिथि विभाग प्रमुख हरिशचंद्र साहू तथा बालिका शिक्षा दुर्ग विभाग प्रमुख श्रीमती पूनम तिवारी, शिशु वाटिका दुर्ग विभाग प्रमुख श्रीमती भगवती वर्मा, श्रीमती रीना देवांगन शिशु वाटिका विभाग प्रमुख राजनांदगांव उपस्थित थीं।

       अतिथियों की उपस्थिति में प्रबंधकार्यकारिणी महावीर बाल कल्याण समिति के पदाधिकारीगण एवं समिति सदस्य, प्राचार्य सुश्री गुंजा के सान्धिय में मां सरस्वती, मां भारती एवं ऊँ के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में चालीस की संख्या में प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

       व्यवस्थापक विजय चौधरी के सारगर्भित आशीष वचनों के साथ प्रशिक्षार्थीयों को शुभकामनाएं दीं। विभाग समन्वयक हरिशचंद्र साहू ने शिशु वाटिका के 12 शैक्षिक आयाम पर प्रकाश डालते हुए भैया व बहनों के सर्वांगीण विकास की बात कही तथा बालिका शिक्षा विषय पर मनोवैज्ञानिक दृष्टि डालते हुए भारतीय नारी की शिक्षा व्यवस्था पर अपनी बात रखी।

       कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष राम जी साहू, समिति सदस्य अजय केडिया, दिनेश पुरवार, गिरजा शंकर सिंह तथा शंभु नाथ साहा उपस्थिति थे। अंत में सुश्री गुंजा ने आभार व्यक्त करते हुए सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।