रायपुर में शुरू हुआ नोनी रक्षा रथ का संचालन, +91-9479128400 पर हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए । इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।

More Stories
जल संरक्षण और हर घर स्वच्छ पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय
भिलाई नगर निगम के SC-ST वार्ड आरक्षण पर अली हुसैन सिद्दीकी ने जताई आपत्ति
‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनकल्याण अभियान बनाने के निर्देश: मुख्यमंत्री साय