किसानों को मिला धान की कीमत 2183 रुपए प्रति क्विंटल
कांग्रेस सरकार में किसानों को धान की कीमत मिला था 2660 रु. एवं 2640 रु. पर क्विंटल साय सरकार मात्र 450 रुपए अतिरिक्त दे रही
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार किसानों को धान की कीमत एकमुश्त 3100 रु. प्रति क्विंटल पंचायत भवन में देने के वादा को पूरा नहीं कर पायी। किसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अभी भुगतान हुआ है। मोदी की गारंटी किसानों के लिए एक बार और जुमला साबित हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान बेचने के बाद 3100 रु. क्विंटल की दर से पंचायत भवन में नगदी भुगतान करने का वादा किया था। जो वादा को पूरा नहीं कर पायीं।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में साय सरकार किसानों को 3100 रु. धान की कीमत की समर्थन मूल्य के बाद बची अंतर की राशि देने तैयार हुई है। कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश के किसानों को समय पर धान की कीमत मिलता था भटकना नहीं पड़ता था किसान खुशहाल हुए थे।
भाजपा का चरित्र किसान विरोधी है। चुनाव जीतने हवा हवाई बयान बाजी और वादा इनके द्वारा किया जाता है। चुनाव जीतने के बाद चुनाव में किए वादे को जुमला ठहराकर आम जनता का उपहास उड़ाया जाता है।

More Stories
डिजिटल ठगी पर सख्ती – सरकार का WhatsApp को आदेश, ‘अरेस्ट स्कैम’ पर लगेगी लगाम
मुख्यमंत्री ने सफल विधानसभा बजट सत्र के लिए सभी सदस्यों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया
डबल इंजन सरकार का बड़ा दावा: नक्सलवाद पर काबू, विकास को मिली रफ्तार