रायपुर। स्थित स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट पहुँचकर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर प्रस्थान करने के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाओं सहित विदाई दी।
विजय साहू ने कहा की यह हमारे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि सांसद विजय बघेल मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया एवं रोमानिया की राजकीय यात्रा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ देश की प्रतिष्ठा को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
विजय बघेल जी की सफल, सुरक्षित एवं गौरवपूर्ण यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर पंकज शर्मा , परमजीत सिंह , अभिषेक वर्मा , दीपांशु सहित अनेक शुभचिंतक उपस्थित रहे।

More Stories
एक शिकायत, 24 घंटे में समाधान—सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी जनविश्वास की नई पहचान
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
इंतजार अभी बाकी—डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण व लोकार्पण समारोह पर लगी रोक