दुर्ग। पीयूष भारती ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3888 तथा कैटेगरी रैंक 98 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पीयूष की माता हिंदू भारती और पिता चंद्रशेखर भारती ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि पीयूष ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने पीयूष को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
कानूनी कार्रवाई के बाद वापसी की राह, दुर्ग से बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट
दीपक बैज का बड़ा बयान, बोले—कांग्रेस की आदिवासी हितैषी नीति के कारण मुख्यमंत्री हैं साय