दुर्ग। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिले के आवेदकों के लिए 17 मार्च 2024 को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उपसंचालक श्री आर.के. कुर्रे के अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदकों का निःशुल्क ऑनलाइन मॉक टेस्ट 2 मार्च 2024 को स्थान- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पावर हाउस भिलाई (महिला आई.टी.आई. के सामने नया भवन) में दोपहर 2.30 बजे आयोजित किया जायेगा। मॉक टेस्ट देने हेतु इच्छुक आवेदक उक्त स्थान व समय पर उपस्थित हो सकते है। आवेदक को अग्निवीर वायुसेना के आवेदन उपरान्त प्राप्त एकनालेजमेंट एवं रोजगार कार्यालय का पंजीयन क्रमांक साथ लेकर आना होगा।

More Stories
‘मन की बात’ लोकशक्ति की आराधना और देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : सीएम साय
जनजातीय कारीगरों के लिए खुलेंगे नए अवसर, ‘आदि बाजार 2026’ से बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा