जामुल। नगर में पहली बारिश के बाद विभिन्न वार्डों में जलभराव, नालियों की अवरुद्ध निकासी एवं अन्य जनसमस्याओं की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और जल निकासी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएंगी।
श्री ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वार्डों में नियमित रूप से नालियों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी तथा आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल किए जाएं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन
खरीफ सीजन को मिली बड़ी राहत, 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी का आवंटनq