September 10, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

अल-नीनो की चुनौती पर केंद्र सतर्क, कम वर्षा की आशंका को लेकर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा

अल-नीनो की चुनौती पर केंद्र सतर्क, कम वर्षा की आशंका को लेकर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा

       रायपुर। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में अल-नीनो के कारण देश के कुछ भागों में सामान्य से कम वर्षा तथा उसके संभावित प्रभावों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की।

       बैठक में मानसून की स्थिति, संभावित सूखे से निपटने की तैयारियों, जलाशयों एवं भूजल स्तर की निगरानी, कम पानी वाली फसलों को प्रोत्साहन, खाद्यान्न की उपलब्धता तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।