रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड-बकावण्ड की मारकण्डी नदी में ग्राम पाथरी के समीप पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 32 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ और 30 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के निर्माण कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

More Stories
चुनावी जनादेश और सड़क की राजनीति पर शेष पॉल वैद्य-सौरभ दास आमने-सामने
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
मंत्री गजेंद्र यादव और सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की स्कूल शिक्षा विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस