June 30, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

32 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

32 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

       बालोद। जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी उमेश विश्वकर्मा (32 वर्ष), पिता हेमंत विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कसही कला, थाना सुरेगांव, जिला बालोद, लंबे समय से अवैध शराब बिक्री के कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई।

       उप निरीक्षक डी. एस. यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को मौके से धर-दबोचा। तलाशी के दौरान उसके थैले से 32 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

       आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

       इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कपिल ठाकुर, आरक्षक वरुण कुर्रे एवं आरक्षक धर्मेंद्र चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।