दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सचदेवा न्यू पीटी कालेज एवं माय एफ एम के सौजन्य से एक नई पहल के तहत् ’’दिन बढ़ा है, दिल बड़ा कर’’ कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई में किया गया। न्यौता भोजन के तहत एस.पी. श्री जितेन्द्र शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों को भोजन परोसा गया तद्उपरांत साथ में भोजन भी किया। एस.पी. श्री शुक्ला द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति हेतु संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री् गोविन्द साव, ग्राम की सरपंच श्रीमती उमा रिंगरी, फ्लोटिंग क्लब के कोच श्री ओम ओझा, माध्यमिक व हाई/ हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य व समस्त शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थे।

More Stories
राज्योत्सव के शिल्पग्राम में प्रदर्शित हुईं झारा आर्ट की आकर्षक कलाकृतियां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब: नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन
नगरीय प्रशासन विभाग के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला