साय सरकार में जनता सुरक्षित रहेगी इसकी कोई गारंटी नहीं
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री निवासी ही सुरक्षित नहीं है, पिस्तौल लेकर लोग वहां पहुंचे जा रहे हैं ऐसे में आम जनता की सुरक्षा तो भगवान भरोसा हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। 3 महीने में तीन दर्जन से अधिक हत्या हो गई है। नक्सली वारदात, चाकू बाजी, लूटपाट, अपहरण, रेप-गैंगरेप की घटनाएं बढ़ गई। सूदखोर भूमाफिया का आतंक बढ़ गया हैं। गृह मंत्री के गृह जिला कवर्धा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति की तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई, बलौदा बाजार जिला में घर में आग लगाकर दो लोगों की हत्या कर दी गई, दो लोग घायल हैं, भाजपा के विधायक पुलिस के अधिकारी को देख लेने की धमकी देते हैं। भाजपा से जुड़े नेता 6 वर्ष की मासूम का किडनैप कर फिरौती नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर देता है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आम जनता अपने जान माल को लेकर चिंतित है।

More Stories
जल संरक्षण और हर घर स्वच्छ पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय
भिलाई नगर निगम के SC-ST वार्ड आरक्षण पर अली हुसैन सिद्दीकी ने जताई आपत्ति
‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनकल्याण अभियान बनाने के निर्देश: मुख्यमंत्री साय