रायपुर। राज्य सभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
समिति के सदस्यों द्वारा व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है ।
अध्ययन दौरे का उद्देश्य संबंधित हितधारकों एवं अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर विषय पर व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है।

More Stories
पद्मश्री डॉ. उषा बारले को मिलेगा ‘पं. सुंदरलाल शर्मा संस्कृति रत्न सम्मान’, 3 नवंबर को विश्वविद्यालय में होगा सम्मान समारोह
अमित शाह ने रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह को किया संबोधित
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी आवासों के किराए में 75 प्रतिशत तक की कमी