दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार गस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 फरवरी 2024 को सुबह गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा सब्जी मार्केट सुपेला के पास थाना सुपेला वृत-भिलाई 01 में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग पाव, मात्रा 7.200 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 4800 रू है।
सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी दूरदेशी निषाद आत्मज कंगलू निषाद के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर के द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक चितेश्वरी ध्रुव वाहन चालक प्रकाश राव एवं कामता प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
बस्तर संभाग में 31वीं बैंक शाखा का शुभारंभ, बैंकिंग नेटवर्क मजबूत हो रहा
अहिवारा बस स्टैंड पर चला प्रशासन का डंडा, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी
क्षेत्रीय विकास को मिली नई गति, 419 लाख से अधिक के कार्यों की शुरुआत