दुर्ग। दुर्ग पुलिस की पहल पर पद्मश्री सम्मानित शमशाद बेगम के संगठन महिला कमांडो के सदस्यों हेतु एक विशेष बाढ़/फायर/सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सेनानी दुर्ग, एसडीओपी पाटन श्री अनूप लकड़ा, पाटन थाना प्रभारी एवं पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति रही।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एस.डी.आर.एफ. दुर्ग के जवानों द्वारा विभिन्न आपदा एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल के प्रमुख बिंदु:
- ग्रामीण बचाव कार्य – बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने का प्रदर्शन।
- डीप डाइविंग अभ्यास – नदी में डूबे व्यक्ति के शव को खोजकर बाहर निकालने की प्रक्रिया।
- दुर्घटना प्रबंधन – रेस्क्यू टीम की मोटर बोट पलटने की स्थिति में बचाव कार्य का प्रदर्शन।
- प्राथमिक उपचार (CPR) – डूबे हुए व्यक्ति को सीपीआर देकर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का अभ्यास।
- उपकरण प्रदर्शन – आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की जानकारी एवं उनके उपयोग का प्रदर्शन।
इस अवसर पर श्रीमती शमशाद बेगम एवं उनकी महिला कमांडो टीम के लगभग 80 से 100 सदस्यों को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अधिकारियों द्वारा आपदा के समय सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं सामुदायिक सहयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन में आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

More Stories
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा, शिवमय हुआ कबीरधाम
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता